फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: इंस्टाग्राम पर युवती का फेक अकाउंट बनाकर परिवार को भेजे अश्लील मैसेज

Fri, 14 Jun 2024 07:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। एक युवती का इंस्टाग्राम पर फेक अकाउंट बनाकर उसके परिवार को अश्लील मैसेज भेजने व महिला के स्टाफ कर्मचारी को गलत मैसेज करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 509, 66 (सी) व 67 के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला सेक्टर-89 की रहने वाली युवती की शिकायत पर सोहाना थाने में दर्ज किया गया है। युवती ने मांग की है कि इंस्टाग्राम पर उसका बनाया गया फेक अकाउंट पूर्ण तौर पर बंद किया जाए और उसकी बदनामी करने वाले युवक को जल्द गिरफ्तार किया जाए। सोहाना पुलिस मामले में साइबर एक्सपर्ट की भी मदद ले रही है।
विज्ञापन


पीडि़त युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 3 मार्च को उसे पता लगा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से इंस्टाग्राम पर एक फेक अकाउंट बनाया। हैकर ने उसके व्हट्सएप की डीपी से फोटो उठाई और उसके इंस्टाग्राम पर उसकी प्रोफाइल पर वही डीपी लगा दी। उसके बाद उसने उसके सभी रिश्तेदारों, पारिवारिक सदस्यों को उस फेक आईडी से रिक्वेस्ट भेजकर मेंबर बना लिया। बाद में उसकी बदनामी के इरादे से उसके साथ काम करने वाले कर्मचारी अवी गर्ग को उसके नाम से गलत मैसेज भेज दिए। यह देखकर वह दंग रह गई जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत की। उसने पुलिस से मांग की है कि उसके फेक अकाउंट बनाने वाले व्यक्ति की लोकेशन ट्रेस करके उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उसकी फेक आईडी डिलीट करवाई जाए। पुलिस ने पीडि़त युवती की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें