फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मानसून की राहत में गंदगी बनी आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मानसून की राहत के साथ ही गंदगी का अंबार लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। हर सेक्टर और मोहल्ले में खुले में पड़ा कूड़ा और सड़कों के किनारे फेंका जा रहा कचरा लोगों की परेशानी का कारण बन गया है। लोगों के अनुसार नगर निगम की अनदेखी के चलते हालात दिन-ब-दिन बद से बदतर होते जा रहे हैं। स्थानीय निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सड़कों के किनारे और इंटर सेक्टर रोड पर घरों के पीछे जहां देखो वहां कूड़े के ढेर लगे हैं। पूरे शहर में बदबू फैली हुई है।
विज्ञापन

एमसेवा पोर्टल पर शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होती। एयरपोर्ट रोड पर होमलैंड सोसाइटी के सामने आरएमसी पॉइंट पर जमा कूड़े से उठ रही दुर्गंध के कारण राहगीरों और बस स्टॉप पर खड़े यात्रियों को रुमाल से मुंह ढक कर बसों का इंतजार करना पड़ता है। सेक्टर-71, सोहाना गांव और माटौर में भी हालात गंभीर हैं। सेक्टर-71 के लोगों का कहना है कि यहां दो-तीन दिन तक कचरा नहीं उठाया जाता। माटौर गांव में खुले में पड़े गोबर की ढेरों से लोग परेशान हैं। मेयर ने राज्य सरकार पर जिम्मेदारी टालने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शहर का पुराना डंपिंग ग्राउंड अदालत के आदेश पर एक साल पहले बंद कर दिया गया था क्योंकि वह भी रिहायशी क्षेत्र के पास था। अब नगर निगम क्षेत्र में कोई नया कूड़ा घर नहीं बनाया जा सकता क्योंकि हर तरफ घनी आबादी है।

बारिश के मौसम में यह इलाका नर्क बन जाता है। क्या नगर निगम के पास इतना भी इंतजाम नहीं कि रिहायशी इलाके से गोबर हटाया जा सके? जगतपुरा रेलवे लाइन के पास बने कचरा प्रोसेसिंग प्लांट से फेज-11 के लोग नाराज हैं। यह प्लांट गंदगी, मच्छरों और मक्खियों का घर बन गया है। यह प्लांट एयरपोर्ट के पास होने के कारण विमान सुरक्षा के लिए भी खतरा बन चुका है। - कमलजीत सिंह, स्थानीय निवासी
विज्ञापन

स्थानीय लोग मेयर से मिलकर कचरा प्लांट को शहर से बाहर शिफ्ट करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। न नगर निगम और न ही गमाडा इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान निकालने को तैयार हैं। आम लोग इसकी कीमत चुका रहे हैं। -कुलवंत सिंह कालेर, पार्षद, फेज-11
विज्ञापन

गमाडा के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर को शहर से बाहर स्थायी डंपिंग साइट के लिए जमीन आवंटित करने के लिए पत्र लिखा है। -मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें