फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हेम्स’ तकनीक को प्रदेश के अन्य ड्राइविंग टेस्ट ट्रैकों पर लागू किया जाएगा : परिवहन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने शुक्रवार को आरटीओ कार्यालय और सेक्टर-82 स्थित ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यह ट्रैक ‘हेम्स’ तकनीक से सुसज्जित है, जिससे कोई भी व्यक्ति किसी अन्य जगह ड्राइविंग टेस्ट नहीं दे सकता। यहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में दोपहिया और चारपहिया वाहनों का टेस्ट पारदर्शिता से लिया जाता है। फिलहाल चारपहिया वाहनों की पास दर 40 प्रतिशत और दोपहिया की 82 प्रतिशत है। इस तकनीक से सड़क हादसों में भी कमी आने की संभावना है। इसे जल्द ही पंजाब के अन्य ड्राइविंग टेस्ट ट्रैकों पर भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद मंत्री ने कहा कि जल्द ही राज्य के सभी आरटीओ कार्यालयों की सेवाएं पूर्ण रूप से ऑनलाइन कर दी जाएंगी ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और घर बैठे ही उन्हें सुविधाएं मिल सकें। मंत्री ने सुबह कार्यालय पहुंचकर पब्लिक काउंटरों पर कार्यरत स्टाफ से बातचीत की और कार्यालय में आए आम नागरिकों से उनकी समस्याएं भी जानीं। मौके पर ही मंत्री ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने टैक्स कलेक्शन प्रणाली की भी समीक्षा की और कहा कि जिनके दस्तावेज अधूरे हैं या जिन्होंने टैक्स जमा नहीं करवाया है, उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों की हाजिरी की भी जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर आने वाले व्यक्ति को समुचित जानकारी दी जाए, ताकि उसे दोबारा कार्यालय का रुख न करना पड़े। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, आरटीओ राजपाल सिंह, जिला योजना बोर्ड की चेयरपर्सन प्रभजोत कौर सेखों और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें