मोहाली पुलिस जीरकपुर से पकड़े गए गैंगस्टर अर्श डल्ला के तीनों गुर्गों को अदालत में पेश करेगी। पेशी के दौरान आरोपियों का पुलिस रिमांड मांगा जाएगा ताकि पूछताछ में पुलिस आरोपियों से जब्त हथियारों, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और उनके आकाओं के बारे में पता कर सके।
जीरकपुर में बुधवार को गैंगस्टर और पुलिस की मुठभेड़ में गैंगस्टर लवप्रीत सिंह घायल हो गया था। उसका मोहाली के फेज-6 के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था। गोली पैर की हड्डी में लगने के चलते अब उसे जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
मोहाली पुलिस जीरकपुर से पकड़े गए गैंगस्टर अर्श डल्ला के तीनों गुर्गों को अदालत में पेश करेगी। पेशी के दौरान आरोपियों का पुलिस रिमांड मांगा जाएगा ताकि पूछताछ में पुलिस आरोपियों से जब्त हथियारों, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और उनके आकाओं के बारे में पता कर सके। वहीं पुलिस यह भी पता करने की कोशिश करेगी कि जीरकपुर में उनके ठहरने का इंतजाम किसने किया था।
जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपी बठिंडा में वारदात को अंजाम देकर मंगलवार को जीरकपुर पहुंचकर होटल में रुके थे। वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल किसी अन्य जगह पर खड़ी करके वे दूसरी मोटरसाइकिल से आए थे। सूत्रों के अनुसार पुलिस तीनों आरोपियों का ट्रांजिट रिमांड मांग सकती है। बठिंडा पुलिस को तीनों आरोपियों से व्यापारी हरजिंदर सिंह उर्फ मेला की हत्या के मामले में पूछताछ करने के साथ ही घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और हथियार भी बरामद करने हैं। वहीं पुलिस इस बात का भी पता लगाएगी कि मेला की हत्या करने के पीछे का कारण क्या है।
कमरा बुक करते समय दी फर्जी आईडी
पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने जीरकपुर में रुकने के लिए होटल में परमजीत निवासी मानसा की आईडी दी थी। उस पर मानसा का पता लिखा हुआ है। पुलिस इस आईडी को फर्जी मानकर उसकी भी जांच कर रही है।
जिला अस्पताल में सीटीवीएस सर्जन नहीं होने पर किया रेफर
फेज-6 अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि गैंगस्टर के पैर में गोली लगी है। वह रक्त वाहिका (ब्लड वेसल) के पास लगी है। उसकी गोली निकालने के दौरान रक्त वाहिका के क्षतिग्रस्त होने पर उसके इलाज के लिए सीटीवीएस सर्जन नहीं है इसलिए उसे जीएमसीएच-32 रेफर करना पड़ा है।