फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- चार लुटेरे ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के गोदाम से 6 लाख से भरी तिजोरी उठाकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। जिला मोहाली पुलिस जहां एक ओर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में संलिप्त गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई से पूछताछ में लगी है, वहीं लूटेरे लगातार डेराबस्सी में लूटपाट की वारदात कर रहे हैं। ऐसी ही वारदात डेराबस्सी के गांव भांखरपुर में रविवार की रात हुई। इसमें एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के गोदाम में चार हथियारबंद लुटेरों ने यहां के दो सुरक्षा कर्मियों को घायल कर दिया और यहां से छह लाख रुपये से भरी तिजोरी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार की रात करीब एक बजे चार हथियारबंद लुटेरे एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव भांखरपुर में एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के गोदाम में पहुंचे और यहां पहले सुरक्षाकर्मी चंडीगढ़ निवासी 45 वर्षीय सुरजीत सिंह पर कुल्हाड़ी, डंडों और तलवारों से हमला कर उसे घायल कर दिया और अंदर घुस गए। अंदर घुसते ही 20 वर्षीय दूसरे सुरक्षाकर्मी हर्ष पर हमला करके उसे भी घायल कर दिया। इसके बाद दोनों को बंधक बनाकर लुटेरों ने नकदी से भरी तिजोरी को तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन जब वह सफल नहीं हुए तो दो लुटेरों ने 6 लाख रुपये से भरी तिजोरी को उठाया और टेबल से चाबी उठाकर बाहर खड़े कंपनी के एक्टिवा पर रखकर फरार हो गए, साथ ही उनके दो अन्य साथ जिस मोटरसाइकिल पर आए थे उस पर सवार होकर फरार हो गए। साथ ही धमकी देते हुए दोनों सुरक्षाकर्मियों के मोबाइल फोन और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए। इस हमले में सुरक्षाकर्मी सुरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
इस लूट की सूचना मिलने पर डीएसपी गुरबख्शीश सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की दोनों घायल सुरक्षाकर्मियों के बयान पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डेराबस्सी में पांचवीं लूट को आठ मिनट में दिया अंजाम
बता दें कि डेराबस्सी में कुछ दिनों में ही लूट की यह पांचवीं वारदात हुई है। जिसमें रविवार की रात एक बजे लुटेरे गोदाम में पहुंचे और आठ मिनट में ही वारदात करके फरार हो गए। चारों लुटेरों ने अपना मुंह ढका हुआ था। बता दें कि कुछ दिन पहले जीरकपुर में हथियारबंद लुटेरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर से एक करोड़ रुपये से भरा बैग लूट लिया था और बाहर रोकने पर एक फल विक्रेता की गोली मारकर घायल करके फरार हो गए थे। वहीं, जीरकपुर के नजदीक एरो सिटी में युवती को बंदूक दिखाकर उसका एक्टिवा छीनकर ले गए थे। शनिवार की रात वन विभाग से एक सेवानिवृत्त रेंज अधिकारी बुजुर्ग के घर में चार हथियारबंद लुटेरों ने तोड़फोड़ की और मारपीट करके 90 हजार रुपये नकद और लाखों के गहने लूट ले गए थे। त्रिवेदी कैंप में भी रविवार को दो लुटेरों ने एक दुकानदार को कैंची मारकर 27 हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें