फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर जिले में आज से नए चार प्रोजेक्टों की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। साल के आखिरी दिन शुक्रवार को वीआईपी शहर के लोगों को चार प्रमुख प्रोजेक्टों की सौगात मिलेगी। इसमें पानी के संकट को दूर करने के लिए स्थापित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से लेकर ऑडिटोरियम तक शामिल हैं। इन प्रोजेक्टों का शुभारंभ करने के लिए पंजाब सरकार के दो कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा और राजकुमार वेरका शहर में पहुंच रहे हैं। शुभारंभ के समारोह की तैयारियां जिला और पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जहां फेज-6 स्थित सरकारी कॉलेज में बनने वाले नर्सिग कॉलेज का शिलान्यास कैबिनेट मंत्री राजकुमार वेरका करेंगे, वहीं मोहाली में पानी के संकट को दूर करने के लिए स्थापित किए गए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा करेंगे। इस प्रोजेक्ट के शुरू होते ही मोहाली को 20 एमजीडी पानी अतिरिक्त मिलने लगेगा। इससे इलाके में पानी का संकट पूरी तरह खत्म हो जाएगा। वहीं, मोहाली पंजाब का पहला शहर बन जाएगा जहां पर पूरी तरह से नहरी पानी सप्लाई होगा। विभाग का दावा है कि इससे पानी की बर्बादी भी रुकेगी। वहीं, आने वाले समय में नगर निगम लोगों को 24 घंटे पानी की सुविधा देने पर भी विचार कर रही है। इसके बाद मंत्री ब्रह्म महिंद्रा सेक्टर-83 में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के प्रमुख प्रोजेक्ट की शुरूआत होंगी। यह प्रोजेक्ट भी अहम माना जा रहा है। क्योंकि यहां जो पानी ट्रीट किया जाएगा, उसे शहर के पार्कों में सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-78 में कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर की तर्ज पर बनने वाले ऑडिटोरियम का शिलान्यास करेंगे। प्रोजेक्ट के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पहले ही 10 करोड़ पास कर चुके हैं। बता दें कि पहले इन प्रोजेक्टों के शुभारंभ के लिए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी आ रहे थे, लेकिन आखिर में व्यस्त होने के चलते नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें