फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली जिले में कोरोना से चार की मौत, 1245 लोग संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में शनिवार को 1245 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और चार लोगों ने दम तोड़ दिया है। डीसी ईशा कालिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार को राहत की खबर है कि 1491 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। जिले में अभी तक 86570 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं और इनमें से 76607 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि 1105 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

जो नए संक्रमित मिले हैं उनमें मोहाली से 493, खरड़ से 284, ढकोली से 215, डेराबस्सी से 77, घडुआं से 48, बनूड़ से 47, बूथगढ़ से 37, कुराली से 27 और लालड़ू से 17 केस शामिल हैं। इनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में चल रहा है। डीसी ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं करवाया, वह जल्द करवाएं और बाजार में घूमते समय कोरोना दिशानिर्देशों का पालन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें