फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कूड़े के डंप से दुर्गंध, कई इलाकों के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 में कूड़े के डंप से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण आसपास के कई इलाकों के लोग परेशान हैं। एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन कमेटी फेज-11 ने इस समस्या पर चिंता जताई है।
विज्ञापन


फेज-11 के साथ अंब साहिब कॉलोनी, गांव कंबाली, कंबाला, धर्मगढ़ और जगतपुरा के निवासी लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं। कमेटी ने अंब साहिब कॉलोनी के निवासियों के साथ बैठक कर दुर्गंध और वातावरण पर इसके प्रभाव पर चर्चा की। कमेटी के गुरमेल सिंह मोजोवाल ने प्रशासन से कूड़े के उचित निस्तारण और स्थायी समाधान के लिए गंभीर कदम उठाने का आग्रह किया। निवासियों ने बताया कि गंदगी और दुर्गंध से उन्हें रोजाना परेशानी होती है, जो गर्मी में और बढ़ जाती है। अंब साहिब कॉलोनी के लोगों ने कमेटी के भविष्य के आंदोलनों में सहयोग का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें