फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लालड़ू हाईवे पर कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत, चालक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए 35 वर्षीय रजनीश की चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान हरदोई के पाठकपुर गांव निवासी रजनीश (35) के रूप में की है। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। सरदारपुरा कॉलोनी निवासी अमरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि घटना 13 अगस्त को सुबह करीब 8:15 बजे हुई। उन्होंने रजनीश को पैदल जाते देखा, तभी एक सिल्वर रंग की तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर घायल रजनीश को अमरजीत सिंह ने राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक राजिंदर सिंह के अनुसार, अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें