फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Singla Case: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए पंजाब के पूर्व मंत्री विजय सिंगला, कोर्ट में बोले- बाहरी ताकतों ने रची साजिश

Fri, 27 May 2022 05:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला के खिलाफ करोड़ों रुपये के टेंडर में अधिकारी से एक प्रतिशत कमिशन लेने के आरोप में फेज-8 पुलिस थाने में भ्रष्टाचार एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
मोहाली कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे डॉ. विजय सिंगला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला और उनके ओएसडी प्रदीप कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रोपड़ जेल भेज दिया है। शुक्रवार को अदालत ने शिकायतकर्ता राजिंदर के साथ दोनों आरोपियों के आवाज के नमूने देने पर सहमति प्रदान दे दी है। तीन दिन का रिमांड खत्म होने के बाद डा. सिंगला और ओएसडी प्रदीप कुमार को शुक्रवार को मोहाली अदालत में पेश किया गया। इस दौरान पुलिस ने रिमांड की मांग नहीं की। 

विज्ञापन


पेशी के बाद बाहर आते वक्त मीडिया से बातचीत में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सिंगला ने कहा कि मैंने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया है। मुझे पार्टी, सरकार और न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। मेरे साथ इंसाफ ही होगा। इस मामले से मेरा कोई लेना देना नहीं और न ही पार्टी के अंदर मेरे खिलाफ कोई साजिश रची गई है। 

यह साजिश बाहरी ताकतों की है, जिसका समय आने पर पता चल जाएगा। हालांकि मुख्यमंत्री मान के सामने गुनाह कबूलने और मोहल्ला क्लीनिक को लेकर हुए टेंडरों में नाम आने के सवाल पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सिंगला ने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन

 
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से करोड़ों रुपये के टेंडर में अधिकारी से एक प्रतिशत कमीशन लेने के आरोप में फेज-आठ पुलिस थाने में भ्रष्टाचार एक्ट के तहत पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला और उसके पीए प्रदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। इसके बाद पुलिस की ओर से दोनों को गिरफ्तार करके बुधवार को अदालत पेश किया गया। यहां दोनों आरोपियों को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें