फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले दो युवतियों समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एस्कॉर्ट और स्पा सर्विस की आड़ में लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर और उनको फोन पर युवतियों की फोटो भेजकर लूटने वाले गिरोह का मोहाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस हनी ट्रैप के मामले में पुलिस ने दो युवतियों समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे एक वरना कार और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बलकार सिंह मूल निवासी जिला संगरूर हाल निवासी सोहाना, इंसाफ सिंह निवासी थाना पट्टी जिला तरनतारन, प्रीति निवासी सोहाना, गुरविंदर सिंह और स्वीटी निवासी कुंभड़ा के रूप में हुई है, जबकि विशाल और राहुल पंडित की गिरफ्तारी अभी बाकी है। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने सोमवार को थाना फेज-आठ में प्रेस कांफ्रेंस कर इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में और भी खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

डीएसपी सिटी-2 ने बताया कि विशांत चौधरी निवासी सेक्टर-51 चंडीगढ़ और देवी लाल निवासी सेक्टर-14 पंचकूला ने थाना फेज-आठ पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपने दोस्त हैप्पी के साथ चंडीगढ़ नंबर की स्कोडा कार में सवार होकर मोहाली आए थे। इस दौरान उनके दोस्त हैप्पी ने जस्ट डॉयल पर एस्कॉर्ट सर्विस का नंबर डॉयल करके फोन काट दिया था। कॉल करने के कुछ समय बाद हैप्पी के मोबाइल पर कुछ मैसेज आए। एक मैसेज में अंग्रेजी में लिखा था हॉय सर क्या आपको एस्कॉर्ट सर्विस चाहिए। इस पर उन्होंने स्पा की बात भी कहीं। इसके बाद आरोपियों ने उनके फोन पर पांच सात लड़कियों की फोटो भेजी। फिर आरोपियों के साथ उनके दोस्त की डील होने लगी।
इसके कुछ देर बाद आरोपियों ने सेक्टर-68 फॉरेस्ट भवन के पास एक युवती भेज दी। सड़क पर खड़ी युवती ने हाथ का इशारा किया, तो उन्होंने कार रोक ली। इसके बाद युवती उनकी कार की पिछली सीट पर आकर बैठ गई। साथ ही अपना फर्जी नाम प्रीति बताया और कार में बैठते ही वह उनसे सीधे छह हजार रुपये की मांग करने लगी। जब उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया तो इसी दौरान युवती ने अपने दोस्त बलकार सिंह को फोन करके बुला लिया। मात्र दो तीन मिनट में बलकार कार कार में तीन लोगों के साथ वहां पहुंच गया। इसके बाद उनके पीछे आरोपियों ने कार लगा ली। जब वह फेज-सात-आठ के लाइट प्वाइंट पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी कार को हिट कर दिया। उन्होंने कार रोकी तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। इस दौरान उन्हें पता चला कि यह गिरोह काफी समय से सक्रिय है। इसके बाद शिकायत पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी कर चुके तीन वारदात
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपी काफी शातिर हैं। उन्होंने पहले उक्त लोगों को कुछ लड़कियों की फोटो मोबाइल पर भेजी थी। लेकिन जिस लड़की के नाम पर बात हुई थी, उसकी जगह किसी और लड़की को भेज दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों में बहसबाजी शुरू हुई और पूरा मामला गरमा गया था और यह नौबत आ गई थी। पुलिस की ओर से की गई पूछताछ में आरोपियों ने साफ किया है कि अभी तक वह इस तरह की तीन वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
एस्कॉर्ट सर्विस जुड़े एकाउंट होंगे ब्लॉक
थाना फेज-आठ के एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि वह इस मामले का लेकर काफी गंभीर हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों की ओर से जो सोशल मीडिया पर और इंटरनेट पर फोन नंबर डाले गए हैं। उन्हें ब्लॉक करवाया जा रहा है। इसके अलावा मोहाली एरिया में कोई भी एस्कार्ट सर्विस संबंधी इस तरह के विज्ञापन डालकर लोगों को अपने हनी ट्रैप में फंसाएगा तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी 8वीं-10वीं पास, मिनटों में कमाते थे हजारों
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गिरोह में शामिल लोग ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं। वह मात्र 8वीं से 10वीं पास हैं और उन्होंने सोशल मीडिया और टीवी पर इस तरह के कार्यक्रम देखकर यह राह चुनी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी उन एरिया में सर्विस मुहैया करवाने का दावा करते थे, जहां पर पीजी आदि अधिक होते हैं। साथ ही वारदात को अंजाम देने के बाद वह आसानी से भाग जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें