फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रंकीट प्लांट के खिलाफ शोरूम मालिकों ने किया रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-102 में लगाए गए कंक्रीट प्लांट को लेकर सोमवार को शोरूम मालिकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों का यह कहना था कि जिस जगह पर कंक्रीट प्लांट लगाया गया है, वह उनके शोरूम के ठीक पीछे है। आबादी वाली जगह पर कंक्रीट प्लांट लगता ही नहीं है। इस तरह के प्लांट सिर्फ रेड जोन में लगाए जाते हैं न कि ग्रीन जोन में। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर इस प्लांट को शिफ्ट न किया गया तो उनको मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा। दूसरी ओर प्रबंधकों ने कहा कि उनकी ओर से पूरे नियमों का पालन किया गया है।
विज्ञापन

इस संबंधी शोरूम मालिक जगजीत सिंह जीत ने बताया कि सन्नी लवली ग्रुप की ओर से सेक्टर-102 में इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट स्थापित किया गया है। जिसके एंट्री प्वाइंट पर उन्होंने लाखों रुपये खर्च करके बड़ी संख्या में लोगों द्वारा शोरूम बनाए गए हैं। लेकिन उक्त बिल्डर की ओर से कंक्रीट प्लांट लगाने वाले कंपनी को प्लांट लगाने की अनुमति देकर उनके साथ धोखा किया है। क्योंकि इस प्लांट से जहां सड़कों को नुक्सान पहुंचेगा वहीं उनके शोरूमों में भी गंदगी व रेत आएगी जिस कारण उनको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि वह इस मामले में गमाडा को लेकर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को भी कंक्रीट प्लांट को लेकर इसे बंद करने की मांग कर चुकें है परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
उन्होंने बताया कि यह इलाका ग्रीन जोन है और इस इलाके में कंक्रीट प्लांट लग ही नहीं सकता है। जबकि इस तरह के प्लांट शहर के बाहर रेड जोन में लगाए जा सकते हैं। कंक्रीट प्लांट लगाने वाली कंपनी द्वारा प्रदूषण बोर्ड और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर इसे यहां स्थापित किया गया है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर यह प्लांट बंद न हुआ तो उनको मजबूरन संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा और जरूरत पड़ने पर गमाडा, डीसी दफ्तर और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के दफ्तर का घेराव भी करेंगे। कंक्रीट प्लांट के प्रबंधक दीपांकर गोयल ने बताया कि हमारी इंडस्ट्री ग्रीन कैटेगरी में आती है और हमारे पास सभी दस्तावेज हैं। बाकायदा प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के नियमों की पालना के तहत ही हमने प्लांट लगाया है। जो प्रदर्शन आज उनके प्लांट के बाहर किया गया है प्रदर्शनकारियों के खिलाफ उनके द्वारा पुलिस में शिकायत भी दी गई है कि जानबूझकर उनको तंग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें