नयागांव। मुल्लांपुर गरीबदास न्यू चंडीगढ़ एरिया में बने टैक्सी स्टैंड पर शनिवार को रात आग लग गई, इससे टैक्सी स्टैंड पर काफी नुकसान हुआ है।
टैक्सी स्टैंड के प्रधान परविंदर सिंह उर्फ पम्मा ने बताया कि टैक्सी स्टैंड के आसपास दुकानदारों ने मुझे फोन पर सूचित किया। मौके पर पुलिस को भी सूचित किया गया, जो समय रहते पहुंच गई थी। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई थी, लेकिन पहले ही लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
परमिंदर सिंह ने बताया कुछ दिन पहले उन्होंने एक ड्राइवर को वहां से निकाल दिया था। क्योंकि वह शराब पीकर हुल्लड़बाजी करता था, जिससे माहौल खराब होता था। इसलिए हमें संदेह है उसने हमारे टैक्सी स्टैंड में आग लगाई है। परमिंदर सिंह ने बताया लगभग हमारा 2 लाख का नुकसान हुआ है। आरोपी ड्राइवर की शिकायत मुल्लांपुर गरीबदास थाने में दी है।