डेराबस्सी। गांव सुंडरा में आग लगने से छह किल्ले में तैयार गेहूं की पकी फसल व करीब आठ किल्ले में खड़ी गेहूं की नाड जलकर राख हो गई। सूचना मिलने के बाद डेराबस्सी व जीरकपुर फायर स्टेशन से दो गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद विभाग द्वारा आग पर काबू पाया गया।
खेत मालिक गुरशरन सिंह निवासी गांव भांखरपुर सहित अन्य किसानों ने बताया कि उनके खेतों के साथ होम गार्ड ट्रेनिंग सेंटर है। इसके अंदर झाड़ियों को लगाई आग उनके खेतों में खड़ी पकी गेहूं की फसल को आग लग गई। जीरकपुर फायर अफसर राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर वह 15 से 20 मिनट में मौके पर पहुंच गए थे। उनके पहुंचने से पहले होम गार्ड ट्रेनिंग सेंटर के जवान आग पर काबू करने की कोशिश कर रहे थे। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।