फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के पार्किंग ठेकेदार के तीन मुलाजिमों पर मारपीट के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पार्किंग ठेकेदार के मुलाजिमों ने एक कैब चालक और एक यात्री से मारपीट की। इस दौरान उन्होंने कार को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने ठेकेदार के तीन कर्मचारियों को स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, संयम न बरतने और सार्वजनिक उपद्रव के आरोप में संदीप कुमार, संदीप सिंह और दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

हवाई अड्डा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने कहा कि कैब ड्राइवर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने एक यात्री को रेलवे स्टेशन से उठाया था और अपने दोस्त को लेने के लिए अपने यात्री के अनुरोध पर हवाई अड्डे पर आया था। जब वे पार्किंग टिकट काउंटर के बाहर पहुंचे, तो कार पार्किंग नहीं करने के चलते उसने फ्लाईओवर के नीचे सड़क से यू-टर्न ले लिया क्योंकि यात्री पार्किंग टिकट काउंटर के बाहर सड़क पर आ गया था। यह देखते हुए पार्किंग ठेकेदार के तीन कर्मचारियों ने कार रोककर उन्हें पार्किंग शुल्क काउंटर से जाने के लिए मजबूर किया। उसके विरोध करने पर उन्होंने उससे मारपीट की और कार की खिड़की के कांच तोड़ दिए जो पीछे बैठी यात्री को लगे जिस कारण वह भी घायल हो गया। उसके हाथ, चेहरे और पैरों पर चोटें आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें