फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में कोरोना की वापसी का अंदेशा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना वायरस ने देश के कई राज्यों में एक बार फिर दस्तक दे दी है। इसके संक्रमण के कईं मामले सामने आ चुके हैं। चंडीगढ़ में बुधवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि होते ही मोहाली स्वास्थ्य विभाग चेता है और अलर्ट मोड पर इससे बचाव पर काम कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की नोडल अधिकारी सिविल सर्जन हरमन बराड़ ने बताया कि जिला प्रशासन पहले से ही संभावित संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तैयारी कर चुका है। कोरोना से निपटने के लिए हमारे पास सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन, दवाइयों, आइसोलेशन सुविधाओं और स्टाफ की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर टेस्टिंग और ट्रेसिंग की प्रक्रिया को दोबारा तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में एक व्यक्ति की मौत के बाद पंजाब सरकार ने भी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मोहाली में भी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और लक्षण नजर आने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें