फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फर्जी वोटिंग और नकली आधार कार्डों पर सख्त कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पूर्व पार्षद और समाजसेवी परमजीत सिंह काहलों ने नगर निगम चुनावों को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस से फर्जी वोटिंग तथा नकली आधार कार्डों के इस्तेमाल पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। काहलों ने डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी को लिखे पत्र में बताया कि पिछली नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर-10 में बड़े पैमाने पर फर्जी वोटिंग और नकली आधार कार्डों का इस्तेमाल हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग गैरकानूनी तरीके से मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछली बार एक व्यक्ति को नौ नकली आधार कार्डों के साथ पकड़ा गया, लेकिन आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। काहलों ने चेतावनी दी कि आगामी नगर निगम चुनावों में असामाजिक तत्व फिर से फर्जी वोटिंग कर सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, वोटरों की पहचान सख्ती से जांचने और फर्जी दस्तावेजों या गैरकानूनी मतदान में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें