फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: केबल में आया फॉल्ट, 17 घंटे बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। भीषण गर्मी के बीच फेज-10 में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। करीब 70 से 80 घरों में 17 घंटे तक बिजली गुल रहने से स्थानीय निवासी उमस और गर्मी में बेहाल रहे। वीरवार रात करीब 10 बजे बिजली गुल हुई थी, जो शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे बहाल हो सकी। लंबे समय तक चली इस बिजली कटौती के कारण बच्चों, बुजुर्गों और अन्य निवासियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने बताया कि फेज-9 से आने वाले फीडर में तकनीकी खराबी और केबल जलने के कारण सप्लाई बाधित हुई।
विज्ञापन

फेज-10 निवासी और सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर महिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने यह भी कहा कि पीएसपीसीएल की वेबसाइट और मोबाइल एप पर सप्लाई सामान्य दिखाई जा रही थी, जबकि वास्तविकता में पूरा इलाका अंधेरे में था। इस दौरान प्रभावित क्षेत्र के निवासियों - रजिंदर सिंह, बलदेव सिंह, एडवोकेट मलकीत सिंह और गुरमीत सिंह ने बताया कि मकान नंबर-2177 से 2199 और 2255 से 2291 तक के घर सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। लोगों का आरोप है कि कई बार फोन करने के बावजूद बिजली बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी संपर्क में नहीं आए। इस संबंध में पीएसपीसीएल के एसडीओ हरप्रीत सिंह ने कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण केबल जल गई थी, जिससे तकनीकी खराबी आई और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उन्होंने बताया कि टीमों ने लगातार काम कर आपूर्ति को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें