फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: भारतीय पैंगोलिन के शल्क की तस्करी के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोहाली। वन्यजीव सुरक्षा विभाग ने वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो अमृतसर की सूचना पर भारतीय पैंगोलिन के शल्क (स्केन) की तस्करी में शामिल पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई नयागांव के पास नाडा गांव की सिंहा देवी कॉलोनी में की गई।

जानकारी के अनुसार बीट सिसवां के इंचार्ज जसप्रीत सिंह को सूचना मिली थी कि कबीर और उसका पुत्र रामदास पैंगोलिन का शिकार कर उसके स्केल बेचते हैं। इस पर ब्लॉक अफसर तेजिंदर सिंह, वाहन चालक हरमीत सिंह और ब्यूरो की टीम ने संयुक्त छापेमारी की। कबीर की झुग्गी से एक नीले-सफेद थैले में 3 किलो 50 ग्राम भारतीय पैंगोलिन के स्केल बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की शिकायत पर नयागांव पुलिस ने दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि वे तस्करी में किन अन्य लोगों से जुड़े थे। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय पैंगोलिन एक संरक्षित प्रजाति है और उसका शिकार या व्यापार कानूनन गंभीर अपराध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें