फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गमाडा बैठक रद्द होते ही भड़के किसान, बारिश में गेट बंद कर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एरोट्रोपोलिस के लिए जमीन एक्वायर करने को लेकर गमाडा के मुख्य प्रशासक के साथ तय बैठक रद्द होने पर किसानों ने वीरवार को बारिश के बीच गमाडा कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। एरोट्रोलॉलिस क्षेत्र के विस्तार के लिए 3553 एकड़ जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे आठ गांवों के किसान गमाडा दफ्तर पहुंचे थे, लेकिन बैठक रद्द होने की सूचना मिलने पर भड़क उठे और गेट बंद कर करीब दो घंटे तक धरना दिया।
विज्ञापन

किसानों को पहले से बैठक रद्द होने की जानकारी न मिलने पर उन्होंने पंजाब सरकार और गमाडा अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में भूमि अधिग्रहण कलेक्टर ने 25 मार्च को मुख्य प्रशासक के साथ बैठक करवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। एडवोकेट दर्शन सिंह ढालीवाल, जगरूप सिंह, गुरप्रताप सिंह बड़ी, मख्खन सिंह गीगेमाजरा, कृपाल सिंह सियाऊ, नाहर सिंह आदि ने आरोप लगाया कि गमाडा किसानों की सहमति के बिना जमीन अधिग्रहण कर रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें