खरड़। कृषि कानून के विरोध में भाकियू के बैनर तले खरड़-लुधियाना रेलवे ट्रैक पर चल रहा किसानों का संघर्ष शनिवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गया। आंदोलन में ‘आप’ नेता नरिंदर सिंह शेरगिल, पैरीफेरी मिल्कमैन यूनियन चंडीगढ़-मोहाली के प्रधान बलजिंदर सिंह भागोमाजरा, जनहित विकास कमेटी खरड़ के प्रधान रणजीत सिंह हंस समेत कई अन्य नेताआें ने पहुंचकर समर्थन देने की घोषणा की।
नरिंदर सिंह शेरगिल ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने बड़े घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए यह कानून बनाया है। इसका आज देश भर में विरोध किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी भी किसानों के संघर्ष में उनका पूरा समर्थन करेगी। इस अवसर पर बलविंदर सिंह, जसपाल सिंह, गुरिंदर सिंह, रणजीत सिंह, अजैब सिंह, गगनदीप सिंह, रणजीत सिंह हंस, दविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, अवतार सिंह, गुरमंदर सिंह, सुखपाल सिंह, तेजिंदर सिंह समेत किसान संगठनों के सदस्य, किसान, ‘आप’ तथा जनहित विकास कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।