फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में कारोना मरीज आने से बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। यहां के एक निजी स्कूल में पांच बच्चों व दो अध्यापकों की रिपोर्ट पिछले दिनों पॉजिटिव आई है। इसके बाद स्कूल को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया है। शहर के एक निजी स्कूल में छात्रों व अध्यापकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के चलते शहर में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
विज्ञापन

अभिभावकों में बच्चों को स्कूल में भेजने को लेकर डर लगना शुरू हो गया है। शहर में कोरोना फैलने के डर को लेकर कुछ परिजनों ने अपने बच्चों को फिर से स्कूल में भेजना बंद कर दिया है। श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल की अध्यापिका आराधना महिंद्रू ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही कोरोना महामारी के बाद सब सामान्य था व बच्चे स्कूलों में आना शुरू हुए थे, लेकिन फिर से एक स्कूल में कोरोना के मरीज सामने आने पर अभिभावक बच्चों को लेकर चिंतिंत हो गए हैं।
अध्यापिका हरजीत कौर ने बताया कि घरों में ऑनलाइन क्लास लगाकर जहां बच्चों की आंखों पर असर पड़ रहा है। वहीं, मनोवैज्ञानिक तौर पर भी बच्चे मानसिक तौर पर काफी परेशान हो गए थे, जिनमें बच्चों में चिड़चिड़ेपन स्वभाव सहित अन्य समस्याएं आ रही थीं। कुछ दिन पहले स्थिति सामान्य होने के बाद ही बच्चे स्कूल में आकर खुश थे, लेकिन फिर से स्कूल बंद होने की दहशत पैदा हो गई।
विज्ञापन

गांव जवाहरपुर से शुुुरू हुआ था कोरोना
बता दें कि कोरोना महामारी की शुरुआत के समय भी पंजाब के गांव जवाहरपुर में कोरोना के सबसे पहले मरीज सामने आए थे। जो देश व राज्य स्तर पर एक बड़ा मामला बना था। गांव में दर्जनों मरीज सामने आए थे, जिसके बाद पूरे क्षेत्र को कोरोना ने चपेट में ले लिया। लोगों को डर है कि कहीं पहले की तरह डेराबस्सी से ही कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत न हो।
कोट्स..
एहतियात बरतते हुए स्कूूल को बंद करवा दिया था। स्कूल में पहले एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्कूल में चार अन्य बच्चों व दो अध्यापकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसकेबाद स्कूल को बंद कर दिया था। वहीं, अस्पताल में वैक्सीनेशन चल रही है।
विज्ञापन

-डॉ. संगीता जैन, एसएमओ, सिविल अस्पताल
कैपशन- डेराबस्सी में कोरोना के मरीज सामने आने के बंद पड़े स्कूल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें