फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली जेल अधीक्षक को दो दिन के रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। अनाज मंडी के गुरुद्वारा साहिब से गिरफ्तार किए नकली जेल अधीक्षक महिंद्रपाल निवासी बटाला गुरदासपुर के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में खुलासा होगा कि आरोपी ने नकली जेल अधीक्षक बनकर कहां-कहां ठगी की है।
विज्ञापन

बता दें कि महिंद्रपाल डेराबस्सी अनाज मंडी के गुरुद्वारा साहिब में रात को रुकने के लिए पहुंचा था। शक होने पर प्रबंधकों ने उसे कमरा देने से मना कर दिया। इस पर वह वहां मौजूद लोगों पर रौब झाड़ने लगा कि वह जेल अधीक्षक है। उसने प्रबंधकों को पुलिस की वर्दी, पहचान पत्र व आईपीएस व पीपीएस के बैज भी दिखाए। जब प्रबंधकों ने पड़ताल की तो सामने आया कि उसने कई लोगों को पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की है और वह पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें