फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में हुआ असफल, फंदा लगाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। प्यार में असफल हुए एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसकी प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस मुख्य निरीक्षक दीपिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल डेराबस्सी के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान हितरथ कुमार (19) वासी स्वास्तिक विहार जीरकपुर के रूप में हुई है। वह खरड़ के एक कॉलेज में पढ़ता था।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि उसका कॉलेज की ही छात्रा वासी चंडीगढ़ के साथ पांच साल से अफेयर चल रहा था। कुछ दिन पहले उसकी प्रेमिका ने उसे धोखा देकर छोड़ दिया। उसने उससे कई बार बात की और उसे मनाने की कोशिश भी की लेकिन वह न मानी इसलिए परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है। पुलिस प्रमुख ने बताया कि मृतक के सुसाइड नोट पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें