फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर महीने सरकार को लाखों देने वाला ईएसआई अस्पताल बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी जिला मोहाली की इंडस्ट्री में लाखों की संख्या में लोग दिहाड़ी करके अपना गुजारा करते हैं और इनको खाते से विभाग की ओर से सेहत सुविधाएं प्रदान करने के नाम पर शुल्क लिया जाता है। लेकिन इलाज के नाम पर लोगों को धक्के ही खाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। यह हाल है फेज-7 स्थित ईएसआई अस्पताल का। आमतौर पर फैक्टरियों में काम करने वाले मजदूर अक्सर हादसों का शिकार हो जाते हैं, जो इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते हैं तो उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई और जीएमसीएच सेक्टर-32 अस्पताल जाना पड़ता है। दूसरी ओर, अस्पताल प्रबंधन ने जल्द ही कमियों को दूर करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे तक ओपीडी
जानकारी के मुताबिक, फेज-7 स्थित ईएसआई अस्पताल मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण यहां इलाज करवाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आलम यह है कि अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए ओपीडी दोपहर ती बजे तक उपलब्ध है, इसके बाद मरीजों को अपनी जांच को लेकर अन्य अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है। आमतौर पर फैक्टरियों में काम करने वाले लोग जब इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते हैं तो उन्हें यहां मौजूद डाक्टरों द्वारा दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया जाता हैं, क्योंकि अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर नहीं।
अस्पताल के पास नहीं अपनी एंबुलेंस
जानकारी के मुताबिक अस्पताल में सबसे जरूरी सुविधा एंबुलेंस होती हैं, लेकिन ईएसआई अस्पताल के पास अपनी एंबुलेंस तक नहीं। जबकि इमरजेंसी की स्थिति में डाक्टर 108 नंबर वाली एंबुलेंस को बुलाकर काम चलाते हैं। दूसरी ओर, एंबुलेंस को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से कई बार पत्र लिखे गए, परन्तु अभी तक यह मांग फाइलों में ही सिमट कर रह गई है। जबकि एंबुलेंस न होने की स्थिति में लोग अपनी जान तक गंवा चुके हैं। इसके अलावा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं, जिस कारण अस्पताल आने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा के लिए निजी लैब पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन

फेज-7 के ईएसआई अस्पताल में सुविधाओं को कमी को लेकर प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसको पास करने के बाद यहां सभी सुविधाएं देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। -मनजीत कौर, एसएमओ, ईएसआई अस्पताल, फेज-7 मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें