फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हथियार तस्करों से मुठभेड़, पुलिस की गोली से दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला चौक स्थित एक जूस कॉर्नर के बाहर अवैध हथियारों की तस्करी करने पहुंचे बदमाशों और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) की टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने एएसआई हरजिंदर सिंह के पैर पर गाड़ी भी चढ़ा दी और एसआई जगनदीप सिंह को भी घायल कर दिया। ऐसे में एसएसओसी को बदमाशों की गाड़ी पर फायरिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन

फायरिंग में दो बदमाश बाजू व टांग पर गोली लगने से घायल हो गए, दोनों को जीरकपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, तीसरे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला बीते शनिवार का है। जीरकपुर थाने में तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा-307, 332, 353, 186 व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान मनीष कुंदन निवासी मॉडल टाउन बटाला, हरमनदीप सिंह निवासी शांति नगर मॉडल टाउन बटाला व राकेश कुमार निवासी मंधेर बस्ती बरनाला के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मनीष कुंदन व हरमनदीप सिंह मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए हैं। एसएसओसी को आरोपियों से 32 बोर की सात पिस्टल व 10 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसएसओसी को सूचना मिली थी कि राकेश कुमार अवैध हथियारों की तस्करी करता है। वह मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर पंजाब में आपराधिक गतिविधियों में शामिल गैंगस्टरों व बदमाशों को उसकी सप्लाई करता है। पता चला कि आज भी राकेश कुमार मध्य प्रदेश से भारी मात्रा में हथियार लाया है और उसने बटाला से किसी पार्टी को डील के लिए जीरकपुर बुलाया है। एसएसओसी पहले ही ट्रैप लगाकर बैठी थी। बटाला के हरमनदीप व मनीष कुंदन अपनी ग्रे रंग की स्विफ्ट गाड़ी में राकेश कुमार से हथियार लेने आए थे। वह एक ढाबे के बाहर उसका इंतजार कर रहे थे जैसे ही राकेश कुमार उनसे डील करने पहुंचा तो एसएसओसी ने उन्हें घेरा डाल लिया। एसएसओसी की टीम क्रेटा, होंडा सिटी व स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में आई थी।
एएसआई हरजिंदर सिंह ने गाड़ी से उतरकर उन्हें सरेंडर करने को कहा तो स्विफ्ट में सवार हरमन व मनीष कुंदन ने उसे मार देने की नीयत से उस पर गाड़ी चढ़ा दी। वहीं, सब इंस्पेक्टर जगनदीप जब उन्हें रोकने के लिए उनकी गाड़ी के सामने आया तो उन्होंने उसके पांव पर गाड़ी चढ़ा दी। इस दौरान एसएसओसी की टीम ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में हरमन व मनीष कुंदन गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें