फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वेतन कटौती से नाराज कर्मचारियों का बड़ा एलान, 23 मई को वित्तमंत्री के घर छोड़ेंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सर्व शिक्षा अभियान और मिड-डे मील दफ्तर कर्मचारी यूनियन पंजाब ने वेतन कटौती और रुके वेतन को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन नेताओं ने एलान किया है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो 23 मई को कर्मचारी अपने बच्चों को पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के घर दिड़बा छोड़कर आएंगे। यूनियन नेताओं कुलदीप सिंह, रजिंदर सिंह संधा, गुरमीत सिंह भूंदड़ और जगमोहन सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार से पूरा फंड मिलने के बावजूद शिक्षा विभाग ने 1007 दफ्तर कर्मचारियों की तनख्वाह में 31-31 हजार रुपये की कटौती कर दी है।
विज्ञापन

इसके अलावा मार्च 2026 से कर्मचारियों के वेतन भी रोक दिए गए हैं, जिससे कर्मचारी गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। नेताओं ने कहा कि वेतन कटौती के कारण कर्मचारियों के लिए बच्चों की पढ़ाई, स्कूल दाखिले, किताबें और यूनिफॉर्म जैसी जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वित्त मंत्री ने पंजाब भवन और सिविल सचिवालय में हुई बैठकों के दौरान समस्या के समाधान और वेतन कटौती रोकने का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यूनियन नेताओं ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद कर्मचारियों का शोषण जारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें