फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों ने चंडीगढ़ में ड्यूटी लगाने पर की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। चंडीगढ़ बिजली बोर्ड को भंग करने के विरोध में और चंडीगढ़ बिजली कर्मचारियों की ओर से की गई तीन दिवसीय हड़ताल को पूर्ण समर्थन देते हुए रोष रैली निकाली गई। इस रोष रैली की अध्यक्षता करते हुए प्रमोद राणा और सुरिन्द्र सैनी ने कहा कि पीएसपीएल पंजाब और पीएसटीसीएल के प्रबंधन की ओर से पंजाब के बिजली कर्मचारियों की चंडीगढ़ में हड़ताल के दौरान जबरन ड्यूटी लगाई है। इसकी वह पूर्ण निंदा करते हैं।
विज्ञापन

इस रैली के दौरान मोहन सिंह राणा, नरेश कुमार सैनी, सुरिन्द्र कुमार, विशाल अत्री, गुरप्रीत सिंह, लवदीप सिंह और रोहित कुमार ने कहा कि चंडीगढ़ में हड़ताल के दौरान कोई भी कर्मचारी ड्यूटी नहीं करेगा। उन्होंने स्थानीय प्रबंधक उच्चाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि लालड़ू सब-डिवीजन में से कोई भी कर्मचारी चंडीगढ़ में ड्यूटी पर नहीं जाएगा। उन्होेंने कहा कि चंडीगढ़ बिजली बोर्ड के इस निजीकरण के प्रति कर्मचारियों में बहुत रोष है अगर फिर भी लोकल अधिकारियों की ओर से लालड़ू सब-डिवीजन के कर्मचारियों की चंडीगढ़ में ड्यूटी लगाई गई तो वे इसका विरोध करेंगे और इसकी जिम्मेदारी पावरकॉम प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें