फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बिजली का बिल नहीं भरा है... कहकर ओटीपी पूछ 40 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सावधान! साइबर ठगों की नजर अब शहर के 165734 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर है। ये ठग अलग-अलग नंबरों से शहर के बिजली उपभोक्ताओं को मोबाइल पर मैसेज भेजकर बिजली कनेक्शन कटने या बिजली बिल भरने के बाद उसके अपडेट न होने की बात कहकर लोगों को अपने झांसे में लेते हैं। अब इन शातिरों ने फेज-1 के एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये ठग लिए
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़ित हरमिंदर सिंह वासी फेज-1 ने बताया कि उसे एक अनजान नंबर से कॉल आई थी कि आपका बिजली का बिल बकाया पड़ा है। इस पर उन्होंने कहा कि वह तो बिल भर चुके हैं। यह सुनकर सामने से कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि इसे अपडेट करना होगा। इसके लिए आपके पास एक ओटीपी आएगा, वह बताने पर अपडेट हो जाएगा। यह कहने के बाद उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आया जो उन्होंने उसे बताया। इसके बाद उसने ओटीपी गलत होने की बात कहकर एक ओटीपी और भेजा। वह भी उन्होंने उसे बता दिया। इस दौरान उनके मोबाइल पर 20-20 हजार रुपये कटने के दो एसएमएस आए। एसएमएस देखकर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इस पर उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी।
इस तरीके से की जा रही है ठगी
ठगी से पहले उपभोक्ताओं के पास मैसेज जाता है कि आज रात को आपका बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा, क्योंकि आपका बिजली का बिल बकाया है। बिजली के बिल के सेटलमेंट के लिए दिए गए बिजली अफसर के मोबाइल नंबर पर काल करें। इसके बाद बिजली बिल उपभोक्ता बताए गए नंबर पर फोन करता है, तो उसे बताया जाता है कि उसका बिजली का बिल भर गया है, लेकिन अपडेट नहीं हुआ है। उपभोक्ता से किसी बहाने से उनसे ओटीपी पूछा जाता है। अगर वह मान जाते हैं तो उनसे ठगी हो जाती है। वहीं दूसरे तरीके में उनसे कोई स्क्रीन शेयरिंग का एप डाउनलोड करने को कहा जाता है। एप डाउनलोड होते ही मोबाइल का पूरा नियंत्रण शातिरों के हाथ में आ जाता है। इसके बाद शातिर उन्हें कनेक्शन कटने से रोकने के लिए किसी नंबर पर 10 रुपये ट्रांसफर करने को कहते हैं। इसके बाद ठग स्क्रीन शेयरिंग के जरिए उनका कार्ड नंबर और पिन नंबर हासिल कर लेते हैं और इसके बाद उनके खाते से रकम निकाल लेते हैं।
विज्ञापन

बिजली विभाग बिल अपडेट करने के नहीं भेजता एसएमएस
पीएसपीएसल के अधिकारियों के अनुसार बिजली विभाग किसी भी उपभोक्ता को बिजली का बिल अपडेट करने और बिजली का बिल भरने के लिए कोई उपभोक्ताओं को मैसेज के माध्यम से मोबाइल नंबर या गूगल पे नंबर नहीं भेजता है और न ही किसी भी तरह के एप को मोबाइल में डाउनलोड करने की सलाह देता है। उन्होंने लोगों को ऐसे एसएमएस और कॉल से बचने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें