फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के बीचोबीच लगे बिजली के खंभे दे रहे हादसों को न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां सड़क के बीचोबीच बिजली के खंभे लगे हुए हैं, जो हादसों को न्योता दे रहे हैं। वहीं, खंभों के अलावा कई जगह तो ट्रांसफार्मर भी सड़क के बीच में ही लगे हुए हैं। इस कारण सड़क पर आवाजाही के लिए बहुत कम जगह रह जाती है। यहां पर रात के अंधेरे में कई वाहन चालक इनसे टकराकर हादसों का शिकार हो रहे हैं। कोहिनूर ढाबे से गाजीपुर जाते समय रास्ते में पड़ती यमुना एनक्लेव सोसायटी में तो सड़क के बीचोबीच ट्रांसफार्मर ही लगा हुआ है। इसके दोनों ओर से निकलने के लिए मात्र 7 से 8 फीट रास्ता ही बचा है और इसमें भी गड्ढे बने हुए हैं। राहगीरों को यहां से निकलने के लिए खंभे से बचने के लिए इन गड्ढों से ही निकलना पड़ता है।
विज्ञापन

जीरकपुर से गांव गाजीपुर वाली सड़क पर गांव से पहले सड़क के बीच लगे बिजली के खंभे से टकराकर मौत भी हो चुकी है। बीती रात भी एक मोटरसाइकिल चालक खंभे से टकराकर जख्मी हो गया था, जोकि गाजीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है, जो इस समय डेराबस्सी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है। यहां पर एक कार सवार युवक की मौत के बाद भी पावरकॉम ने सड़क के बीचोबीच खड़े खंभों को शिफ्ट नहीं किया है। यह खंभे आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। हालांकि इस संबंधी समाज सेवी संस्था जैक और स्थानीय लोगों ने डीसी मोहाली को पत्र लिखकर शहर की सड़कों पर हादसों का कारण बन रहे ऐसे खंभें को शिफ्ट करने की मांग की है।
हर इलाके में गलत तरीके से लगे खंभे
जीरकपुर शहर में कई इलाकों में बिजली के खंभे सड़क के किनारे के बजाय गलत तरीके से सड़क के बीच में खड़े हैं। इस कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। थाने के ठीक पीछे यमुना एनक्लेव रोड पर भी बिजली का ट्रांसफार्मर सड़क के बीच लगा है। इसी तरह ढकोली मार्ग पर ट्राइसिटी प्लाजा के सामने भी सड़क के बीच बिजली का खंभा लगा हुआ है। लोगों का कहना है कि शहर के प्रत्येक क्षेत्र में खंभे गलत तरीके से लगाए गए हैं। इस कारण सड़कों का बड़ा हिस्सा यातायात के लिए उपलब्ध नहीं है। बलटाना के मेन बाजार में कई जगहों पर सड़क के बीच ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं, इस कारण यहां यातायात के लिए जगह कम रह जाती है। सड़कों को चौड़ा करने का लाभ लिए बिना लोग इन ट्रांसफार्मरों के साथ खड़े खंभें के नीचे से निकलने के लिए मजबूर हैं, जो हादसों का कारण भी बन रहे हैं। कई बार इन ट्रांसफार्मरों में धमाके से चिंगारियां भी निकलती हैं। लोगों का कहना है कि खंभों को नुकसान पहुंचने पर पावरकॉम वाहन मालिक से नुकसान की भरपाई तो करता है लेकिन खंभे सही जगह पर नहीं लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट तैयार करके करेंगे हल
सड़कों के बीच खंभे और ट्रांसफार्मर लगे होने की कुछ लोगों की ओर से शिकायत मिली थी। कल ही जेई को मौके पर भेजकर चेक करवा लेते हैं कि गाजीपुर रोड पर किन इलाकों में बिजली के खंभे सड़कों के बीच लगे हैं। इसकी रिपोर्ट तैयार करके जल्द ही कोई पुख्ता हल कर दिया जाएगा। -खुशविंदर सिंह, एक्सईएन, पावरकॉम, जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें