फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने की होगी कोशिश : अनमोल गगन मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। प्रदेश में निवेशकों को लाने के लिए सरकार की ओर से 11 से 13 सितंबर तक आयोजित टूरिज्म समिट और मार्ट बुधवार को संपन्न हो गया। समापन से पहले मंगलवार रात एक निजी होटल में हुए कार्यक्रम में पंजाबी विरासत देखने को मिली।
विज्ञापन

इस मौके पर पर्यटन और सभ्याचार मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि पंजाब के सभ्याचार और समृद्ध विरासत संबंधी देश और दुनिया को अवगत करवाने के लिए पंजाब के इतिहास में पहली बार पंजाब टूरिज्म समिट करवाया गया है। यह सम्मेलन पंजाब में पर्यटन को बढ़ावा देगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब को दुनिया के नक्शे पर लाने में पंजाबी संगीत का अहम योगदान है और हम अब पंजाब के पर्यटन को और अधिक प्रफुल्लित करने के लिए भी पंजाबी संगीत का प्रयोग करेंगे। इसी को मुख्य रखते हुए हरभजन शेरा और बीर सिंह ने शानदार प्रस्तुति दी।

इस दौरान मंच संचालन सतिंदर सत्ती ने किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और गुरमीत सिंह खुड्डियां, पंजाबी गायत्री अफसाना खान, नीरू बाजवा के अलावा जल्द रिलीज होने जा रही पंजाबी फिल्म बूहे बारियां की सारी टीम भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन


पंजाब में व्यापार की संभावनाएं तलाशने राज्य के टूर पर गए निवेशक और टूर ऑपरेटर्सवहीं, बुधवार को समिट के तीसरे और आखिरी दिन पंजाब के सभ्याचार और विरासत के साथ रूबरू करवाने और राज्य में व्यापार की संभावनाएं तलाशने के लिए 77 निवेशकों और टूर ऑपरेटरों को अमृतसर और 15 को श्री आनन्दपुर साहिब का दौरा करवाया गया। इस दौरान अमृतसर टूर पर गए निवेशकों और टूर ऑपरेटरों को दरबार साहिब, इंटरपटेशन सेंटर, जलियांवाला बाग, अटारी वाघा बॉर्डर, गोबिंदगढ़ किला और साउंड एंड लाइट आधारित शो दिखाया गया। वहीं, आनंदपुर साहिब में ले जाए गए ग्रुप को विरासत ए खालसा म्यूजियम, किला आनन्दगढ़, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और चमकौर साहिब में स्थित दास्तान-ए-शहादत और थीम पार्क भी दिखाया गया।

मार्ट को दो दिन चलाने की उठी मांगमेले में भाग लेने वाले शिल्पकारों और शादी का पुरातन तरीके का सामान बेचने सन्नी एनक्लेव से आए अशमीत सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें मेले में एक दिन ही लोगों को सामान दिखाने का मौका मिला है। मार्ट में लोगों का अच्छा रुझान मिला है। अभी भी उन्हें लोगों के फोन आ रहे हैं कि क्या आज मार्ट लगा है। सरकार को कम से कम दो दिन इसे चलने देना चाहिए ताकि उन्हें और लोगों को इसका पूरा फायदा मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें