फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली से ईजी रजिस्ट्री शुरू, 1 अगस्त तक पूरे पंजाब में लागू होगा प्रोजेक्ट

विज्ञापन
ईजी रजिस्ट्री का शुभारंभ करते सीएम भगवंत मान। संवाद 
विज्ञापन
मोहाली। अब मोहाली के लोगों को 48 घंटे में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सोमवार को नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने ईजी रजिस्ट्री प्रणाली (भूमि और संपत्ति को पंजीकृत करने का आसान तरीका) की शुरूआत की। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस सेवा को जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स से शुरू किया। इस परियोजना के शुभारंभ के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि लोगों को अब भूमि पंजीकरण के लिए स्थानीय उप-पंजीयक कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि वे जहां चाहें जिले के किसी भी उप-पंजीयक कार्यालय में जा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दस्तावेज तैयार करने के लिए हेल्पलाइन नंबर-1076 के माध्यम से सेवा सहायकों को भी घर पर बुलाया जा सकता है। इससे ग्रामीण परिवारों, वरिष्ठ नागरिकों, कामकाजी पेशेवरों और जो लोग बाहर जाने में असमर्थ हैं, उन्हें बड़ी सुविधा मिलेगी। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत लोगों को रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज जमा करवाने, मंजूरी, भुगतान और कार्यालय आने का समय जैसी सभी जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से मिलेगी ताकि वे पल-पल की जानकारी से अवगत हो सकें।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दस्तावेज प्रस्तुत करने, डिजिटल पद्धति से अग्रिम सत्यापन तथा पंजीकरण के लिए उप-पंजीयक कार्यालय जाने के लिए समय का स्व-चयन जैसी सुविधाएं होंगी और किसी भी नागरिक को लंबी कतारों में खड़े होने तथा बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अब नकद के बजाय फीस ऑनलाइन भुगतान से ली जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि मोहाली से इसकी सफलतापूर्वक शुरूआत हो चुकी है और आने वाले दिनों में इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई से 1 अगस्त तक प्रदेश के हर जिले में इस सिस्टम का ट्रायल किया जाएगा। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने बताया कि आम आदमी की सुविधा के लिए 1 अगस्त से यह सिस्टम पूरे प्रदेश में पूरी तरह से लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें