फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जिले में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कार्डों की घर-घर वितरण मुहिम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत जिले में पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य कार्ड घर-घर जाकर वितरित करने की मुहिम शुरू कर दी गई है। सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें और आशा वर्कर विभिन्न क्षेत्रों में जाकर पात्र परिवारों को कार्ड उपलब्ध करवा रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचे और कोई भी लाभार्थी सुविधा से वंचित न रहे। स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से कार्ड वितरित करने के साथ लोगों को योजना के लाभ और कार्ड के इस्तेमाल संबंधी जानकारी भी दी जा रही है।

डॉ. जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए प्रति परिवार 10 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। यह योजना पहले से लागू है और पात्र लोगों को जरूरत पड़ने पर इलाज के खर्च में राहत मिल रही है।
विज्ञापन


सिविल सर्जन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वास्थ्य कार्ड को संभालकर रखें और जरूरत पड़ने पर योजना के तहत उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाएं। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. मेहताब सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें