फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर मरीजों को बाहर की दवाइयां न लिखे : मनिंदरजीत सिंह विक्की घनौर

विज्ञापन
अस्पताल में जांच करते डॉक्टर। संवाद 
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्वास्थ्य प्रणाली निगम के उपाध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह विक्की घनौर ने वीरवार को मोहाली सिविल अस्पताल का अचानक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मौजूद लोगों से पंजाब सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में चर्चा कर फीडबैक लिया। उन्होंने सिविल सर्जन और एसएमओ को निर्देश दिए कि कोई भी डॉक्टर मरीजों को बाहर की दवाइयां न लिखे, बल्कि अस्पताल में उपलब्ध दवाइयां ही लिखी जाएं। उन्होंने एसएमओ को सफाई, फार्मेसी स्टोर और पार्किंग की समस्या हल करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सिविल अस्पताल मोहाली के प्रत्येक वार्ड का दौरा किया।
विज्ञापन

इस दौरान मरीजों का हालचाल भी जाना। पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन के वाइस चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह विक्की घनौर ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में लाए सुधारों के तहत पंजाब में 881 मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किए हैं। इनमें अब तक तीन करोड़ लोगों को इलाज मिला है। दूसरी तरफ पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ जंग छेड़ दी है। इसके तहत नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ नशे की गिरफ्त में आए युवाओं के पुनर्वास के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सिविल सर्जन मोहाली और एसएमओ को निर्देश दिए कि वे ड्रग कंट्रोल अधिकारियों के माध्यम से अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली केमिस्ट की दुकानों की जांच करे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी केमिस्ट दुकान की आड़ में नशीली दवाओं की आपूर्ति या प्रतिबंधित दवाएं तो नहीं बेच रहा है।

स्वास्थ्य बजट के लिए 5598 करोड़ किए हैं आवंटित
उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्वास्थ्य बजट के लिए 5598 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के दौरे के दौरान कुछ कमियां उनके ध्यान में आईं हैं। उनको प्राथमिकता के आधार पर हल करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। उन्हें खुशी है कि आज के औचक निरीक्षण के दौरान पंजाब सरकार द्वारा अस्पताल में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, जो एक सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें