फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जिले के विद्यार्थियों ने खेलों में जीते 11 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आनंदपुर साहिब में आयोजित प्राथमिक विद्यालय स्तर की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मोहाली जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान कबड्डी में लड़कियों और लड़कों ने स्वर्ण पदक जीते हैं। साथ जिले के खाते में कुल 11 पदक आए हैं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार दत्ता ने बताया कि कबड्डी में लड़कियों और लड़कों ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता है। जिमनास्टिक में जिले को तीन रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने कहा कि खेलों की समाप्ति के बाद स्कूल में बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया है। राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेने गए बच्चों के हौसले एवं शिक्षकों की मेहनत के दम पर ही यह संभव हो सका है। इस मौके पर बीपीईओ नीना रानी, जतिन मिगलानी, अवविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह सोढ़ी, जसविंदर सिंह बैनीपाल, लियाकत अली, रविंदर पप्पी, लखवीर सिंह पल्हेरी, वेद प्रकाश, रजवंत सिंह संदीप सिंह, हरदीप कौर, बलजीत कौर अमृतपाल सिंह और अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें