फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अवैध बसूली न देने पर गुंडागर्दी, तेजधार हथियारों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अवैध वसूली न देने पर उधम सिंह कॉलोनी फेस-8 में एक व्यक्ति से मारपीट कर उसके ऊपर तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार, दीपक उर्फ मास, संजीव, बादल और राजन के अलावा कुछ अज्ञात के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मुन्ना यादव ने बताया कि वह बलौंगी में रहता है और यहां पर उसने अपना एक कमरा शहीद उधम सिंह कॉलोनी में किराए पर दे रखा है। आरोपी उससे अवैध वसूली की मांग करते हैं। पैसे न देने पर उसके कमरे को तोड़ जाते हैं। शनिवार को उससे कुछ लोगों ने पैसे की मांग की थी। जब उसने इसका विरोध किया तो कुछ लोग शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे कॉलोनी में उनका कमरा तोड़ने के लिए आ गए। आरोपियों ने कमरा तोड़ने से पहले फोन करके कहा कि वह उसका कमरा तोड़ रहे हैं। अगर दम है तो आकर उन्हें रोक ले। जब वह वहां पर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की। यहां पर मौजूद दो अन्य लोगों में सिकंदर राय और संतोष कुमार ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन पर भी तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद हमला करने वाले आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए वहां से फरार हो गए। इस मामले में थाना फेज-1 पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें