फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सवारी बैठाने पर विवाद, ऑटो चालक को किरपान और डंडो से किया जख्मी

Fri, 05 Jan 2024 08:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
छह लोगों पर जीरकपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच की शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसीजीरकपुर। ऑटो में सवारियां बिठाने को लेकर हुए झगड़े में पुलिस ने ऑटो चालक की शिकायत पर छह ऑटो चालकों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों तहत केस दर्ज किया है। आरोपी हमलवारों की पहचान सिकंदर, मुन्ना, राजू, रमन व दो अन्य अज्ञात के रूप में हुई है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायकर्ता सुखदेव सिंह निवासी जीरकपुर ने बताया कि वह ऑटो चलाता है और बलटाना क्षेत्र में स्थित ऑटो स्टैंड में ही अपना ऑटो खड़ा करता है। बीते दिन बिग बाजार के सामने ऑटो स्टैंड पर अपने ऑटो में सवारियां बिठा रहा था। इस दौरान सिकंदर आया और कहने लगा कि सवारियां वह लेकर जाएगा तो शिकायतकर्ता ने कहा कि वह अपना नंबर आने पर ही सवारियां बिठा रहा है। इस पर आरोपी सिकंदर उसके साथ गाली-गलौज करने लगा और धमकियां देते हुए वहां से चला गया। इसके दस पंद्रह मिनट बाद करीब छह लोग आए, जिनके हाथों में डंडे व किरपान थी और आते ही उन्होंने उस पर हमला बोल दिया। इस कारण वह बुरी तरफ घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए राहगीरों ने ढकोली अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई तो पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें