लांडरां। खरड़ से बनूड़ जाते बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्ग पर गांव दैड़ी के पास दो कारों की सीधी टक्कर हो गई । हादसे में एक तीन साल का बच्चा गंभीर रूप में जख्मी हो गया। उसे तुरंत एक नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार सुबह साढ़े दस बजे हुआ। जब एक कार दिल्ली से श्री आनंदपुर साहिब की तरफ जा रही थी। कार में चार व्यक्ति और एक तीन साल का बच्चा था। जब कार गांव दैड़ी के पास पहुंची तो खरड़ से बनूड़ की तरफ जा रही ब्रेजा कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और गोद में लिया तीन साल का बच्चा गंभीर रूप में जख्मी हो गया। इसके बाद उसे तुरंत नजदीकी एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह बेहोशी की हालत में है। मौके पर सनेटा पुलिस चौकी के मुलाजिम चरणजीत सिंह पहुंचे। दोनों गाड़ियों को एक तरफ करवाकर आवाजही को बहाल किया। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।