फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी अस्पताह में 30 बैड का ओर किया जाएगा विस्तार-रंधावा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हलके की समस्याओं को लेकर वीरवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान और सेहतमंत्री विजय सिंगला के साथ मुलाकात की। इस बारे में जानकारी देते हुए विधायक रंधावा ने बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के आवास पर जाकर उनके साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हलके की समस्याओं के बारे में काफी लंबे समय तक विचार-विमर्श किया। इस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जल्द ही डेराबस्सी हलके के लिए बड़े ऐलान करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री और सेहतमंत्री की ओर से डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में और 30 बेड का विस्तार करने के लिए हरी झंडी दे दी। बता दें कि यहां पर पहले 50 बेड का इंतजाम है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जगह की कमी को दूर करने के लिए इसके साथ लगती बीडीपीओ कार्यालय वाली जगह को साथ जोड़ने के बारे में भी चर्चा की गई। इस पर सेहतमंत्री ने जल्द ही इस समस्या का हल करने का भरोसा दिया। इसके अलावा लालड़ू और जीरकपुर अस्पताल को अपग्रेड करके वहां मरीजों के लिए सभी सुविधाएं देने के साथ इलाके में स्थित डिस्पेंसरियों की हालत सुधारने की मांग की गई। हलके में प्रदूषण की समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जल्द ही इसका हल करने के लिए कहा। साथ ही इलाके में प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के बारे में उन्होंने कहा कि जो उद्योगपति प्रदूषण फैलाने से बाज नहीं आएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया। सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में अधूरे पड़े कॉमर्स ब्लॉक के बारे भी मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया। इस पर उन्होंने जल्द इसका काम शुरू करवाने का भरोसा दिया। विधायक रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि हलके की समस्याओं का हल करने के लिए पूरी योजना बनाकर विकास कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें