फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेराबस्सी के ईओ ने सफाई में बरती लापरवाही, स्थानीय निकाय मंत्री ने निलंबित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बुधवार को सुबह डेराबस्सी का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सफाई में ढिलाई बरतने के आरोप में डेराबस्सी नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विजय जिंदल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के साथ डेराबस्सी बरवाला रोड का दौरा किया। यहां उन्होंने सबसे पहले बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए जा रहे नाले के कार्य का निरीक्षण करते अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बस स्टैंड के निर्माण के लिए चल रहे कार्य की समीक्षा की तथा कार्य को शीघ्र पूरा करने को कहा ताकि बस स्टैंड के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो सके। इसके बाद उन्होंने बस स्टैंड के पीछे परिषद द्वारा बनाए गए डंपिंग ग्राउंड का दौरा किया। शहर के बीचोंबीच लगे कूड़े के ढेर को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाई।

उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि नगर परिषद के अधिकारी किसी का काम नहीं कर रहे हैं। सफाई के बारे में उन्होंने कहा कि बस स्टैंड के पीछे कूड़े के ढेर के कारण लोग काफी परेशान हैं। नगर परिषद ने कूड़ा डंप के पास लोगों को दुकानें किराये पर दे रखी हैं, लेकिन वहां से उठने वाली बदबू के कारण उन्हें दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बाद वे यहां के डेरा जगाधरी गांव में गए, जहां गंदगी और सीवरेज जाम की समस्या देखकर वे काफी हैरान हुए और अधिकारियों द्वारा अपने काम में घोर लापरवाही बरती जा रही है। डॉ. रवजोत सिंह अधिकारियों को डांटने के बाद वापस लौट गए, जिसके बाद उन्होंने कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान कार्यकारी अधिकारी को निलंबित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


मंत्री के दौरे की खबर सुनकर आधी रात हटाया दिया कूड़ा

नगर परिषद के अधिकारी अपने कार्य में घोर लापरवाही बरत रहे थे। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए थे और नक्शे पास करने की प्रक्रिया में काफी लापरवाही बरती जा रही थी, जिससे लोगों को काफी असुविधा हो रही थी। इसके चलते लोग बार-बार विभाग के मंत्री से शिकायत कर रहे थे। मंत्री के दौरे को देखते हुए कार्यकारी अधिकारी ने उसी रात टिप्पर मंगवाकर कूड़े के ढेर हटवाए, जिसकी तस्वीरें भी नगरवासियों ने मंत्री को सौंप दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें