फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तस्कर 61.46 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मटौर पुलिस ने दो तस्करों को 61.46 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जोरा सिंह निवासी गांव धाकण बंगड़ सदर टोहाना फतेहाबाद हरियाणा और मंदीप गोयल निवासी गांव कापोड़ हिसार हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना मटौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को मोहाली अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है। डीएसपी सिटी-1 पृथ्वी सिंह चाहल ने बताया कि थाना मटौर के एसएचओ कुलवंत सिंह ड्रग तस्करों की तलाश में गश्त पर थे। उसी दौरान सहायक थानेदार केसर सिंह को सूचना मिली कि जोरा सिंह और मंदीप सिंह गांव मटौर में अपने ग्राहकों को हेरोइन बेचते हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर ट्रैप लगाया और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनकी तलाशी ली गई तो जोरा सिंह से 44.60 ग्राम और मंदीप से 17.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें