फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में दो लोगों में हुई डेंगू की पुष्टि, कुल मरीजों की संख्या 3937 हो गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में शनिवार को दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। यह दोनों ही बाहरी जिलों के रहने वाले हैं। हालांकि इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई। सिविल सर्जन आदर्श पाल कौर ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह डेंगू से बचने के लिए शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें और घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। उन्होंने बताया कि शनिवार को डेंगू संदिग्ध 17 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से दो में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 3937 हो गई है। इस महीने अब तक 44 डेंगू के केस आए हैं। जबकि गत महीने 1289 केस आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें