फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब डिवीजन डेराबस्सी में तीन रेलवे फाटकों पर अंडरब्रिज बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। सब डिवीजन डेराबस्सी में आते तीन रेलवे फाटकों पर अंडरब्रिज नहीं होने के कारण लोगों को यहां पर लगने वाले जाम से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इनमें डेबरास्सी का ईस्सापुर, ढकोली और हरमिलाप नगर का रेलवे फाटक शामिल है। यह तीनों रेलवे फाटक शहर के बीच में हैं और इनको पार करने के लिए भारी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन

डेराबस्सी सब डिवीजन के अंतर्गत आते अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर पड़ने वाले रेलवे फाटकों पर स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से अंडरब्रिज बनाने की मांग की जा रही है। इस समय सब डिवीजन के तहत जीरकपुर और डेराबस्सी में तीन ऐसे फाटक हैं जहां पर लंबे समय से रेलवे अंडरब्रिज बनाने की मांग की जा रही है। लेकिन मांग पूरी न होने के कारण इन फाटकों पर हर समय जाम लग रहे हैं। अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर पड़ते डेराबस्सी के गांव ईस्सापुर, जीरकपुर के ढकोली और बलटाना के हरमिलाप नगर रेलवे फाटक पर रोजाना लगने वाले जाम कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
जानकारी के मुताबिक अनुसार भारत सरकार की ओर से उक्त रेलवे फाटकों पर सड़क हादसों और यहां लगने वाले जाम की समस्या को देखते पूरे देश को फाटक मुक्त करने का अभियान छेड़ा गया है। इसके चलते हलका डेराबस्सी में पहले ही चार रेलवे फाटकों पर अंडरब्रिज बनाए जा चुके हैं, जहां लोगों को बड़ी राहत मिली है। इसके बाद हलके में चार रेलवे फाटक ऐसे रह गए थे जहां अंडरब्रिज बनने से वंचित रह गए है। जहां रोजाना रेलगाड़ी निकलने के दौरान सारा दिन जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। इनमें डेराबस्सी का ईस्सापुर रेलवे फाटक, जीरकपुर क्षेत्र में पड़ते ढ़कोली फाटक और बलटाना में पड़ता हरमिलाप नगर का फाटक शामिल है। यह तीनों बड़े रेलवे फाटक हैं जहां हर समय पर भारी यातायात रहती है और बार बार रेलगाड़ी को निकलने के कारण फाटक को बंद करने के कारण जाम लगता है जिस कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी आती है।
विज्ञापन

मुबारिकपुर अंडरब्रिज की तर्ज पर अंडरब्रिज बनाने की मांग
लोगों की मांग को देखते विभाग की तरफ से यहां के मुबारिकपुर रेलवे फाटक पर पिछले समय में अंडरब्रिज बनाया गया था। यहां यातायात को देखते सब डिवीजन में पहला डबल लेन वाला अंडरब्रिज बनाया गया है। इसके चालू होने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय लोगों की तरफ से मांग की जा रही है कि जल्द ही बाकी बचे तीन फाटकों पर भी अंडरब्रिज बनाने का काम चालू किया जाए, जिससे लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके।
शहरीकरण से तेजी से बढ़ रही आबादी
जानकारी के मुताबिक जीरकपुर और डेराबस्सी में बड़े स्तर पर शहरीकरण हुआ है। चंडीगढ़ के साथ जुड़ते इस इलाके में बड़ी संख्या लोग बाहर से आकर बस रहे हैं। दोनों शहरों की जनसंख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उक्त तीनों ही रेलवे फाटक रिहायशी क्षेत्र में पड़ते हैं जहां दिन में कई बार रेलगाड़ी को निकालने के लिए फाटक बंद होने के कारण यातायात प्रभावित होने से बड़ी परेशानी बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इमरजेंसी के समय फाटक बंद होने के कारण लोगों की जान पर बन जाती है। ईस्सापुर रेलवे फाटक दर्जनों गांवों को डेराबस्सी के साथ जोड़ता है जहां बड़ी संख्या लोगों का हर समय पर आना जाना लगा रहता है, जिनको भारी परेशानी होती है। इसके अलावा ढकोली क्षेत्र में फाटक कारण पीरमुछल्ला, गाजीपुर, सनौली सहित पंचकूला निवासियों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ती है। इसी तरह बलटाना क्षेत्र में हरमिलाप नगर में फाटक बलटाना निवासियों को चंडीगढ़ के साथ जोड़ता है।
इस संबंधी बात करने पर एसडीएम डेराबस्सी कुलदीप बावा ने कहा कि जल्द ही रेलवे विभाग के अधिकारियों के साथ इस मामले में बातचीत के लिए बैठक की जाएगी। इस दौरान उक्त तीनों रेलवे फाटकों पर जल्द ही अंडरब्रिज बनाने का काम चालू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

कैप्शन -जीरकपुर के ढ़कौली रेलवे फाटक पर लगे जाम का दृश्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें