फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ईडीसी के कारण रजिस्ट्रियों पर लगी रोक को तत्काल हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
काउंसिल ऑफ रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन और सोसाइटीज की गमाडा के आला अधिकारियों के साथ बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। कुछ सेक्टरों के मेगा प्रोजेक्टों की रजिस्ट्रेशन पर लगाई रोक को गमाडा तुरंत हटाए, क्योंकि रजिस्ट्रियां रोकने से बिल्डरों के बजाय लोग प्रभावित होते हैं। बिल्डर इन सेक्टरों के लगभग सौ फीसदी प्लॉट पहले ही बेच चुके हैं। ईडीसी लेने के लिए रजिस्ट्रियां रोकने के बजाय कोई और रास्ता अपनाया जाए। यह मांग काउंसिल ऑफ रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन और सोसाइटीज ने गमाडा के अधिकारियों के सामने रखी।
बैठक राजविंदर सिंह सराओ की अध्यक्षता में गमाडा के अतिरिक्त मुख्य प्रशासक बलविंदर सिंह (आईआरएस), जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) गुरदेव सिंह अटवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई। बैठक में विभिन्न मेगा प्रोजेक्टों की काउंसिल से जुड़ी एसोसिएशन व सोसाइटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। अतिरिक्त मुख्य प्रशासक ने गमाडा के मुख्य प्रशासक से चर्चा कर जल्द ही अगली बैठक का आश्वासन दिया। इस मौके पर पाल सिंह रत्तू, भूपिंदर सिंह सैनी, कंवर सिंह गिल, गौरव गोयल, सुमिक्षा सूद, मनोज शर्मा, मुनीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डरों को दी गई छूट हो रद्द
नेताओं ने यह भी मांग की कि पिछले 15 वर्षों में इन निजी क्षेत्रों से ईडीसी के रूप में एकत्र किए धन का उपयोग इन क्षेत्रों से संबंधित विकास कार्यों के लिए किया जाना चाहिए। 2006 से बिल्डरों को दी छूट को तुरंत रद्द करने की भी मांग की है। गमाडा कार्यालय में लंबित विभिन्न रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की शिकायतों को समयबद्ध तरीके से हल किया जाए, ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें