फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: समगोली में डॉग शेल्टर बनाने की मांग तेज, पूर्व डिप्टी मेयर ने निगम कमिश्नर को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर समगोली में डॉग शेल्टर स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शहर के कई इलाकों में आवारा कुत्तों की वजह से लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। अपने पत्र में कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि सबसे अधिक परेशानी वरिष्ठ नागरिकों, सुबह-शाम सैर करने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और महिलाओं को हो रही है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर आवारा कुत्तों के झुंड लोगों का पीछा करते हैं, जिससे हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने नगर निगम से इस समस्या के समाधान के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाने की मांग की। साथ ही बताया कि हाल ही में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी आवारा कुत्तों के मामलों में स्थानीय प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें सार्वजनिक स्थानों से कुत्तों को हटाकर शेल्टर होम में रखने की बात शामिल है। बेदी ने सुझाव दिया कि समगोली में नगर निगम की लगभग 39 एकड़ जमीन उपलब्ध है, जिसका एक हिस्सा डॉग शेल्टर के लिए उपयोग किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि वहां पहले से आंशिक चारदीवारी मौजूद है और डंपिंग ग्राउंड का काम भी शुरू नहीं हुआ है, ऐसे में कम लागत में शेल्टर तैयार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डॉग शेल्टर बनने से न केवल शहरवासियों को राहत मिलेगी, बल्कि पशु प्रेमियों को भी एक सुरक्षित स्थान मिलेगा जहां वे कुत्तों की देखभाल कर सकेंगे। बेदी ने नगर निगम से अपील की कि जल्द से जल्द स्थल का निरीक्षण कर योजना तैयार की जाए और कार्य शुरू किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें