फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में कूद खुदकुशी करने का मामला : परिजनों ने थाना घेरा, पूर्व एमसी के खिलाफ मामला दर्ज करने पर अड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-4 में पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद युवक के भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी करने से नाराज परिजनों ने शुक्रवार को फेज-1 थाने का घेराव किया। मृतक के पिता ने पुलिस, नगर निगम का चुनाव लड़ रहे एक पूर्व एमसी और उसके बेटे की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने थाने के मुख्य गेट के बाहर धरना देकर पूर्व एमसी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। करीब एक घंटे तक परिजनों ने थाने के बाहर नारेबाजी की। इसी बीच पुलिस के आलाधिकारियों ने उन्हें शांत करवाने का प्रयास किया लेकिन परिजन मामला दर्ज करने की बात पर अड़े रहे। प्राथमिक तौर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने परिजनों से कहा कि वह उन्हें कोई वीडियो या फोन कॉल की रिकार्डिंग सौंपे ताकि जांच को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन


धरने पर बैठे मृतक के पिता प्रेम कुमार ने आरोप लगाया कि आज पुलिस उन्हें बोल रही है कि उनके बेटे पवन का कोई कसूर नहीं था, गलती माधव शाह की थी। उनका कहना था कि अगर उनके बेटे का कोई कसूर नहीं था तो उसे चार घंटे थाने में बैठाकर जलील क्यों किया। पिता ने आरोप लगाया कि दोनों बच्चों पर झूठा मामला दर्ज करने का दबाव बनाया गया। पूर्व एमसी व उसके बेटे ने मारपीट की और उन्हें अभद्र शब्दावली बोली। उन्हें यह तक कहा गया कि वह चिट्टा पीते हैं और नशेड़ी हैं। यह जलालत पवन सहन नहीं कर सका। उसने नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।

मरने से पहले दोस्त को भेजी लोकेशन

दोस्त माधव शाह ने बताया कि पवन इतना टूट गया था कि उसने जीने से ज्यादा मरना बेहतर समझा। उसने जिस नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी की उस जगह की लोकेशन उसके मोबाइल पर भेजी और एक वीडियो भी भेजी। मरने से पहले उसने पिता को भी फोन पर कहा कि पहले मुझे पीटा और बाद में थाने लेजाकर बेइज्जत किया, मैं मरने जा रहा हूं। मृतक पवन फेज-4 में किराये पर दोस्तों के साथ रह रहा था और मोहाली में पुलिस भर्ती की ट्रेनिंग ले रहा था।
विज्ञापन


डीएसपी सिटी-1 गुरचरन सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिवार वालों से वीडियो और फोन कॉल की रिकार्डिंग सौंपने का कहा है ताकि इस मामले में आगे जांच की जा सके। पुलिस ने परिवार वालों के बयान दर्ज किए हैं। मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें