फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बड़माजरा में युवक पर जानलेवा हमला, सात नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बड़माजरा में एक 20 वर्षीय युवक पर ईंटों और पत्थरों से जानलेवा हमला हुआ। मामूली विवाद के बाद आरोपी उसका मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। थाना बलौंगी पुलिस ने सात नामजद और 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जुझार नगर निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को बयान दिया। आठ नवंबर की रात वह दोस्त विशाल कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। बड़माजरा में चार युवकों ने उनकी बाइक को टक्कर मारी।
विज्ञापन

सुनील ने टक्कर का कारण पूछा तो युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। बिहारी नाम के युवक ने दबंगई दिखाते हुए कहा, ‘तुझे नहीं पता, मेरा नाम बिहारी है और बड़माजरा में मेरा राज चलता है।’ इसके बाद आरोपी ने सुनील की मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली और 10-12 अन्य साथियों को बुला लिया। आरोपियों की संख्या बढ़ती देख सुनील और उसका दोस्त भागने लगे। हमलावरों ने ईंटों और पत्थरों से उनका पीछा किया और सुनील के सिर पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आरोपी उसे मृत समझकर मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। राहगीरों ने घायल सुनील को दो अस्पतालों में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें