फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकती मिली सीसीटीवी कैमरे में कैद युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली/मुल्लांपुर। गांव बड़ोदी में शनिवार को हुई महिला की हत्या मामले ने रविवार को एक नया मोड़ ले लिया। अभी तक पुलिस महिला की हत्या सीसीटीवी कैमरे में कैद संदिग्ध व्यक्ति को जिम्मेवार मानकर केस को हल करने की बात कह रही थी, लेकिन रविवार को उसी युवक का शव एक पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

वहीं पुलिस की बात करें तो इस मामले को हल करने का खुलासा करने के लिए एसएसपी ने रविवार शाम प्रेसवार्ता तक बुला ली, परन्तु युवक की लाश मिलने की सूचना के बाद प्रेसवार्ता को अगले आदेशों तक के लिए टाल दिया गया है। सूत्रों की मानें तो महिला और व्यक्ति के बीच आपसी बातचीत की कॉल डिटेल पुलिस को मिली हैं। दोनों के बीच घंटों लंबी बात हुआ करती थी। दूसरी ओर, मृतक युवक के परिजन इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या बता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह (29) निवासी गांव चबडाली के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि सदर थाना प्रभारी भगतवीर सिंह ने की है।
गुरप्रीत का शव पुलिस को पेड़ के साथ लटकता मिला और इसकी मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई शक के घेरे में आ गई। वहीं, इससे कुछ दूरी पर ही एक मोटरसाइकिल मिला है। वहीं युवक की संदिग्ध हालत में हुई मौत को बड़ोदी की महिला हरजिंदर कौर के कत्ल के साथ जोड़कर देख रही है क्योंकि दोनों के बीच कॉल डिटेल मिली हैं। इसे आधार बनाकर कत्ल के साथ जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

कोट्स ::
थाना प्रभारी
गुरप्रीत के पेड़ से मिले शव को लेकर धारा-174 तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। युवक की मौत को हरजिंदर कौर की मौत के साथ जोड़कर जांच चल रही है। -भगतवीर सिंह, एसएचओ, सदर पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें