फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी टी-20 क्रिकेट लीग करवाने वाला डंडीवाल और उसके साथी दुर्गेश को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। स्वाड़ा में फर्जी टी-20 क्रिकेट लीग का मैच करवाकर उसे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए श्री लंका में होता दिखाकर करोडों रुपये का सट्टा लगाने के आरोप में पकड़े गए रविंदर सिंह डंडीवाल और उसके साथी दुर्गेश को जिला अदालत ने वीरवार जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दोनों को पांच दिन का रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश किया गया था। वहीं, पुलिस ने उनसे काफी सामान रिकवर भी किया है ओर दोनों आरोपी अब लुधियाना जेल में रहेंगे। दूसरी तरफ पुलिस ने फर्जी लीग में खेले खिलाड़ियों से लेकर बैनर बनाने वाले व आरोपियों को क्रिकेट का सामान मुहैया करवाने वाले लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इस मामले में पुलिस की कईं टीमें जांच कर रही हैं। वीरवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों का अदालत से रिमांड नहीं मांगा। वहीं, सूत्रों की मानें तो पुलिस ने इस केस में आरोपियों का काफी रिकॉर्ड जुटा लिया है। जिससे यह साफ हो गया कि यह गिरोह काफी समय से एक्टिव था। काफी लोग इसमें शामिल थे। वहीं, पुलिस के पास सबसे अहम जानकारी मैचों के समय स्वाड़ा से हुई इंटरनेट और मोबाइल कॉल्स का डंप है। जिसे अब पुलिस द्वारा चालान पेश करते समय अदालत में पेश किया जाएगा।
बता दें कि पुलिस ने सामान रिकवर कर उन सभी पांच कंपनियों को भी नोटिस भेजे हैं। जिन्होंने उक्त मैच दिखाया था। पुलिस का कहना है कि तय समय में अगर कंपनियों ने जवाब नहीं दिया तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दिल्ली के सट्टेबाजों की जानकारी भी बीसीसीआई समेत अन्य एजेंसियों से शेयर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें