फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माई भागो स्कीम के तहत आज बांटी जाएंगी साइकिलें

Thu, 04 Aug 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
sef
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में 11वीं व 12वीं की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को स्कूल तक पहुंचाने के लिए सरकार काफी प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में शुरू की गई माई भागो स्कीम के तहत छात्राओं को फ्री साइकिल मुहैया करवाई जाती हैं। जिले में अब तक 10 हजार चार सौ तीन साइकिल छात्राओं को बांटी गई हैं। इस पर सरकार ने दो करोड़ 79 लाख 32 हजार 423 रुपये खर्च किए है। डीसी दलजीत सिंह मांगट ने बताया कि 4 अगस्त को फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल में बुधवार को एक समागम करवाया जाएगा।
विज्ञापन


इसमे उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के मंत्री मदनमोहन मित्तल छात्राओं को साइकिल वितरित करेंगे। इस दौरान 241 छात्राओं को साइकिल दी जाएंगी। इसमें सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोहाना की 148 छात्राओं व सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी फेज-3बी1 की 93 छात्राओं को साइकिल दी जाएंगी। डीसी ने बताया कि जिले में चालू वित्तीय वर्ष में सरकारी, आदर्श व सरकारी मॉडल स्कूलों में पढ़ने वाली 2214 छात्राओं को साइकिल दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि साल 2011-12 दौरान 11वीं और 12वीं कक्षा के 3316 विद्यार्थियों को 89 लाख 45 हजार 300 रुपये की कीमत की साइकिलें दी गईं। वर्ष 2013-14 में 3224 छात्राओं को 88 लाख 58 हजार 123 रुपये की कीमत के साइकिल दी गईं हैं। वर्ष 2015-16 में 3863 छात्राओं को एक करोड़ एक लाख 29 हजार रुपये की की साइकिलें बांटी गईं। वहीं, एडीसी विकास भूपिंदर सिंह ने बताया कि शिवालिक पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय मुफ्त साइकिल वितरण समारोह के इंतजाम पूरे कर दिए गए। इस मौके पर जिला प्रोग्राम अफसर सुखदीप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें